मप्र : विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर 90 करोड़ की ठगी, दो गिरफ्तार

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

इंदौर, 21 जून 2025: मध्यप्रदेश में विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर 90 करोड़ की ठगी, विदेशी मुद्रा के ऑनलाइन व्यापार के नाम पर करीब 90 करोड़ रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, 20 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों के लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।

शिकायत से खुलासा

एसटीएफ के एसपी नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई इंदौर के एक निवासी से हुई 20.18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की जांच के बाद हुई।
आरोपियों ने निवेशकों को नेटवर्क मार्केटिंग के ज़रिये जोड़कर “हर माह 6–8% निश्चित मुनाफे” का लालच देकर झांसा दिया।

नकली सॉफ्टवेयर से फर्जी लाभ

आरोपियों ने एक ऐसा ऑनलाइन सॉफ्टवेयर तैयार किया था, जो एल्गोरिदम के माध्यम से विदेशी मुद्रा में व्यापार का आभास देता था, लेकिन असल में यह एक धोखाधड़ी आधारित प्लेटफॉर्म था, जो सिर्फ निवेशकों को भ्रमित करने का काम करता था।

बैंक खातों और विदेशी कनेक्शन की जांच

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि ठगी से जुड़ी छह कंपनियों के 20 से अधिक बैंक खातों में पिछले एक साल में भारी लेन-देन हुआ है।

पुलिस को विदेशी कनेक्शन की भी आशंका है, जिसकी गहन जांच जारी है।

About Post Author


Share this news
Advertisements