बैतूल में बांध में डूबे दो भाई, SDRF ने बरामद किए शव

तीन युवकों के शव बरामद
Share this news

बैतूल, 21 जून 2025: मध्यप्रदेश के बैतूल में बांध में डूबे दो भाई, SDRF ने बरामद किए शव, बैतूल जिले के सावंगी गांव के पास स्थित एक बांध में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने परिजनों के साथ खेत में गए थे, लेकिन खेलते-खेलते पानी में उतर गए और वापस नहीं लौटे।

मृतकों की पहचान

मुलताई थाना प्रभारी देवकरण दहेरिया के अनुसार,

  • मृतक बच्चों की पहचान रवि उर्फ पप्पू (12 वर्ष) और
  • कौस्तुभ (10 वर्ष) के रूप में हुई है।
    दोनों गुरुवार को खेतों की ओर गए थे, जहां उनके परिवार के सदस्य बुवाई में व्यस्त थे।

घटना की जानकारी और तलाशी

लड़के खेत से पास स्थित बांध में नहाने चले गए

  • गुरुवार शाम को एक शव बरामद किया गया।
  • दूसरा शव शुक्रवार दोपहर SDRF टीम द्वारा खोज निकाला गया।

पुलिस कर रही जांच

मामले की जांच जारी है और थाना मुलताई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने लोगों से मानसून में जल स्रोतों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

About Post Author


Share this news
Advertisements