कटनी: मारपीट में घायल युवक की जबलपुर में मौत, माधवनगर में वारदात से फैली सनसनी

जबलपुर अस्पताल में भर्ती घायल युवक रोहित चंचलानी की फाइल फोटो
Share this news

कटनी, 22 जून 2025: माधवनगर थाना क्षेत्र में अपहरण कर की गई मारपीट के बाद घायल युवक रोहित चंचलानी (उम्र 24–25 वर्ष) की जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

क्या है मामला

परिजनों का आरोप है कि बीती रात रोहित का दीपक मोटवानी, मोहित धमेचा, आकु उर्फ आकाश पोपटानी और महेश आडवानी ने अपहरण कर बेदम पिटाई की।
घायल रोहित को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उलटी FIR, परिजन नाराज़

माधवनगर पुलिस ने मृतक रोहित की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया, बल्कि आरोपियों में से एक आकाश पोपटानी की शिकायत पर उल्टा रोहित चंचलानी, रवि बजाज और गुल्ली उर्फ गुरविंदर पर पैसे मांगने, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई पर परिजन गंभीर सवाल उठा रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

पोस्टमार्टम जबलपुर में

फिलहाल रोहित का पोस्टमार्टम जबलपुर में चल रहा है और शव के कटनी पहुंचने के बाद और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

About Post Author


Share this news
Advertisements