अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योग को संतोष और अहिंसा का मार्ग बताया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योग को संतोष और अहिंसा का मार्ग बताया
Share this news

भोपाल, 21 जून 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर मध्यप्रदेश भर में हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में अटल पथ पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया और योग को “संतोष और अहिंसा का मार्ग” बताया।

जन सहभागिता और नेतृत्त्व

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर के ऐतिहासिक राजबाड़ा पैलेस में सामूहिक योग सत्र का नेतृत्त्व किया, जहां बारिश के बावजूद लोगों ने उत्साह से भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा : “यह दिन भारत की समृद्ध दार्शनिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। योग एक परिवर्तनकारी अभ्यास है, जिससे मानसिक शांति मिलती है। यह संतोष और अहिंसा के मार्ग पर ले जाता है। अहिंसा का मार्ग अंततः हमें हमारी मूल सभ्यतागत मान्यता की ओर ले जाता है कि पूरी पृथ्वी हमारा परिवार है।”

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान “जियो और जीने दो” की भावना को मूर्त रूप देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा, “उनके नेतृत्व में, भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा करने में कामयाब रहा और दवाओं व अन्य आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति करके 100 से अधिक देशों को सहायता प्रदान की।”

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर सिंधिया का वक्तव्य

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग का एक नया इतिहास रचा जा रहा है।
केंद्रीय संचार मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “वसुधैव कुटुम्बकम (दुनिया एक परिवार है) की अवधारणा के आधार पर, पूरी दुनिया अब योग से जुड़ गई है।”

हल्की बारिश के बीच सामूहिक योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और राज्य के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी भाग लिया।

मप्र की और खरें पढ़ें

मप्र : विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर 90 करोड़ की ठगी, दो गिरफ्तार

बैतूल में बांध में डूबे दो भाई, SDRF ने बरामद किए शव

About Post Author


Share this news
Advertisements