देवास आत्महत्या मामला : एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, तीन की मौत, एक बेटी ICU में भर्ती

देवास आत्महत्या मामला
Share this news

देवास (मध्यप्रदेश), 22 जून 2025
मध्यप्रदेश के देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र में धोबघट्टा गांव से आत्महत्या की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ही आदिवासी परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

आत्महत्या करने वाले सदस्यों में माता-पिता और दो बेटियां शामिल

घटना 21 जून की रात की बताई जा रही है। मृतकों में राधेश्याम (50), उनकी पत्नी रंगु बाई (48) और बेटी आशा (23) शामिल हैं। दूसरी बेटी रेखा की स्थिति गंभीर है और वह फिलहाल इंदौर के एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती है।

बेटे के प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है कारण

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह सामूहिक आत्महत्या परिवार के बेटे पप्पू के एक युवती के साथ प्रेम संबंध और भाग जाने से उपजे मानसिक तनाव का परिणाम हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव में आकर परिवार ने इतना बड़ा कदम उठाया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस कर रही जांच, घटना स्थल का निरीक्षण जारी

उदयनगर थाना पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारण सामने आ सकें।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements