इंदौर (मध्यप्रदेश), 24 जून 2025 –
मध्यप्रदेश के उज्जैन में वर्ष 2028 में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले में शामिल होने के लिए करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के सफर के लिए 100 विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी
क्या है उज्जैन का सिंहस्थ कुम्भ मेला
भगवान शिव के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग वाली धार्मिक नगरी उज्जैन में हर 12 साल के अंतराल में क्षिप्रा नदी के तट पर लगता है।
सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए चलेगी 100 विशेष ट्रेन
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष कुमार ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘(वर्ष 2016 के दौरान आयोजित) पिछले सिंहस्थ कुंभ मेले में करीब 20 लाख लोग रेल से सफर करके उज्जैन पहुंचे थे। हमारा अनुमान है कि 2028 के सिंहस्थ मेले में यह तादाद पांच गुना बढ़कर एक करोड़ के आस-पास पहुंचने वाली है। इसके मद्देनजर हम नियमित रेलगाड़ियों के अलावा 100 विशेष ट्रेन चलाएंगे।’’
मध्यप्रदेश के नगरो में रेलवे स्टेशन होगे तैयार
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि तीन साल बाद लगने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान यात्रियों के सैलाब को संभालने के लिए उज्जैन के साथ ही इंदौर, महू, लक्ष्मीबाई नगर और आस-पास के अन्य रेलवे स्टेशनों को तैयार किया जा रहा है।
हिंदुओं के इस विशाल धार्मिक समागम के दौरान रेलगाड़ियों को खड़ी करने की जगह के इंतजाम के लिए उज्जैन और आस-पास के रेलवे स्टेशनों पर 22 नयी लाइन बिछाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से नौ लाइन अकेले उज्जैन में बिछाई जा रही हैं।
इंदौर-दाहोद परियोजना
इंदौर-दाहोद परियोजना के तहत करीब 32 किलोमीटर लम्बी रेल लाइन बिछाई जा चुकी है और इस वित्तीय वर्ष में परियोजना की कुल 132 किलोमीटर की लम्बाई तक रेल लाइन बिछ जाएगी। इंदौर से दाहोद तक पूरी रेल लाइन बिछाने में करीब तीन साल लग सकते हैं।
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर को गुजरात के दाहोद शहर से जोड़ने वाली इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना की कुल लम्बाई 205 किलोमीटर है। इसकी नींव वर्ष 2008 में रखी गई थी।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

