सतना में चार वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

सतना में चार वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
Share this news

सतना (मप्र), 24 Jun (भाषा) मध्य प्रदेश के सतना जिले में 18 वर्षीय व्यक्ति को अपनी चार वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उचेहरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में सोमवार को हुई घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने लड़की को फल खिलाने का लालच दिया और उसे रेल की पटरी के किनारे झाड़ियों में ले गया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि बाद में पास के खेतों से गांव लौट रही कुछ महिलाओं ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने लड़की को उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया।

मिश्रा ने बताया कि उचेहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements