कटनी 26 जून 2025 (दैमप्र)
कटनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में संदिग्ध मौत होने का मामला समाने आया है। घटना कुठला थाना क्षेत्र के घंघरी-कलां ग्राम की बताई गई है जहां पत्नी से मिलने कटनी पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत हो गई ।
ससुराल गए पति की संदिग्ध मौत
मृतक के भाई ने बताया कि 5 मई को छोटे भाई सुरेन्द्र सिंह की कटनी के घंघरी-कलां में शादी हुई थी वो बहु से मिलने को बोलकर एक हफ्ते के लिए ससुराल के लिए निकला था। रात को 2 बजकर 20 मिनट पर पहुंचा और रात को खाना खाया, फिर 20 मिनट बाद उसकी मौत होने की सूचना ससुराल वालों से मिली।
ससुराल वालों पर हत्या की आशंका
उनका कहना है कि उसकी करेंट लगने से मौत हो गई है भाई की बॉडी को जिला अस्पताल में छोड़कर ससुराल वाले घर चले गए थे। वही भाई की मौत की जानकारी लगते ही माता पिता सहित पूरा परिवार कटनी जिला अस्पताल पहुंचा है। जहां उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच करने की बात कही है। फिलहाल कुठला पुलिस ने शव का पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम करवाया है ताकि मौत की असल वजह समाने आ सके।
मृतक की पहचान:
मृतक की पहचान सुरेन्द्र सिंह नाम से हुई है जो सतना जिले के बूढ़ा ग्राम से बस में सवार होकर कटनी पहुंचा था।
कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

