कटनी : गाली देने पर 4 युवकों ने डंडे से पीटकर संदीप को उतारा था मौत के घाट 

डंडे से पीटकर
Share this news

बड़वारा पुलिस ने किया खुलासा,नन्हवारा खुर्द में हुई हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार

कटनी 26 जून 2025 (दैमप्र)

23 जून की सुबह बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम नन्हवारा खुर्द में संदीप कुमार चौधरी पिता स्व. विश्राम चौधरी उम्र (35) की डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा

थाना प्रभारी उप निरीक्षक के के पटेल ने बताया कि हत्या के आरोपी प्रभात सिंह उर्फ दारा सिंह राठौर पिता वीरेन्द्र सिंह राठौर,सोमनाथ कोल पिता सोमनाथ कोल,गोविंद कोल पिता कालूराम कोल को उनके घरों से घेराबंदी कर पकड़ा है। एक आरोपी दीपक कोल फरार है। पकड़े गए आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है।

गाली देने के कारण हुआ था विवाद

आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने संदीप को मानसिक रूप से विक्षिप्त होने और गन्दी गंदी गालियां देने पर डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि.केके पटेल, उनि लेख सिंह परिहार, सउनि विक्रम सिंह, महेश प्रताप सिंह, सतेन्द्र सिंह, प्रआर.लालजी यादव, सायबर सेल से आर. सतेन्द्र सिंह,  प्रशांत सिंह एवं आर. गौरीशंकर राजपूत, संतोष यादव, शिवप्रकाश तिवारी, दीपक सिंह, बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements