रेल्वे पुलिया के लूट करने वाले आरोपी को बरही पुलिस ने किया गिरफ्तार 

रेल्वे पुलिया के लूट करने वाले आरोपी को बरही पुलिस ने किया गिरफ्तार 
Share this news

कटनी,30 जून 2025(दैमप्र)

बरही के खितौली रोड़ पर रेल्वे पुलिया के पास एक बाइक सवारी युवक के साथ हुई लूट के मामले में बरही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी गिरफ्तार : बरही पुलिस

 29 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की मामले का आरोपी ग्राम मानिकपुर थाना कोतवाली चौकी बिलासपुर जिला उमरिया में पारधी डेरो में देखा गया है। उक्त सूचना पर घेरा बंदी कर आरोपी गोली उर्फ गोलू बहेलिया पिता स्वर्गीय केसरी बहेलिया उम्र 34 साल निवासी मानिकपुर चौकी बिलासपुर थाना कोतवाली जिला उमरिया को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने लड़के दतैया उर्फ सुखवासी बहेलिया एवं पड़ोसी डोंगैया बहेलिया पिता हमिकल उर्फ गोपाल बहेलिया निवासी मानिकपुर व रिश्तेदार पंजाब सिंह उर्फ आयुष उर्फ जर्दा पिता करदा सिंह पारदी निवासी सुगवा के साथ चाकू की नोंक पर लूट करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घटना कब और कैसे? रेलवे पुलिया लूट

पुलिस के मुताबिक विगत 20 जून को विवेक सोनी पिता मोतीलाल सोनी उम्र 29 साल निवासी करौदी कला थाना बरही  ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की रोज की तरह 20 जून को रात करीब 8 बजे दुकान बन्द करके अपनी मोटर साईकिल से अपने गांव करौदी कला जा रहा था। बरही खितौली रोड़ पर रेल्वे पुलिया के पास करीब 8.30 बजे रात फोन आने पर मोटर साईकिल रोक कर फोन से बात करने लगा तभी रोड़ के उस पार छिंदिया तरफ से 4 अज्ञात लोग आये जो अपने मुहं पर मास्क लगाये थे। उन्होंने  मारपीट करते हुए मेरे गर्दन पर चाकू लगाकर मेरी जेब से मोबाईल एवं गले में पहनी चाँदी की चेन, स्मार्ट घड़ी एवं जेब में रखा नगदी 200 रू लूट लिया। फिर मेरे मोबाईल नम्बर से पैसा आनलाईन एक बार 200 रू एवं दूसरी बार 20,000 रू. किसी नम्बर पर पैसा ट्रान्सफर करा लिया। मोबाईल अन्धेरे में पटक कर तोड़ दिये एवं आरोपी रेल्वे लाईन तरफ पैदल भाग गये।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी खितौली उप निरी. किशोर द्विवेदी, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, आरक्षक आशीष पटेल, प्रधान आरक्षक अजय, आरक्षक अवधेश प्रताप सिंह, आरक्षक विवेक श्रीवास्तव एवं साइबर सेल से प्रधान आर. प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, आर. अजय शंकर साकेत की मुख्य भूमिका रही।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements