कटनी : भाजपा के पितृपुरूष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर  गोष्ठि, नगर वन में भाजपाजनों ने किया पौधरोपण

कटनी : भाजपा के पितृपुरूष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर  गोष्ठि, नगर वन में भाजपाजनों ने किया पौधरोपण
Share this news

कटनी 7 जुलाई 2025 (दैमप्र)

भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आदरांजलि दी गई। इस अवसर एक विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष  दीपक सोनी ने कहा कि डॉ मुखर्जी के बताए आदर्शों पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। 

 पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने कहा कि विचार और विचारधारा सदैव अमर होती है।  तमाम कठिनाई के बावजूद छोटी से जीवन में डॉ मुखर्जी वो कर गए जो सदैव पथ प्रदर्शक की भूमिका बनेंगे।

संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष रवि खरे ने किया। कार्यक्रम के उपरांत समस्त भाजपाजनों ने नगर वन तथा तितली वन पहुंचकर एक पौधा माँ के नाम एवं हरित प्रदेश अभियान के तहत पौधरोपण किया बरसते पानी मे भाजपाजनों ने पौधरोपण कर देश प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने की शपथ ली तथा माँ के नाम पौधारोपण करने तथा सभी को प्रेरित करने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, पूर्व मंत्री अलका जैन, चमनलाल आनंद,  पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, मृदुल द्विवेदी, मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, शांतनु दत्ता, मोनू गुप्ता, नूरी सेन, अमन जायसवाल, अर्जित खरे आदि उपस्थित थे।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements