कटनी : खम्हरिया में आकाशीय बिजली गिरने से 9 बकरियों की मौत,खमतरा में लोगों के घर घुसा पानी

Share this news

बारिश से शाम को बंद हुआ उमरियापान- ढीमरखेड़ा मार्ग,ठप्प रहा आवागमन

कटनी उमरियापान 7 जुलाई 2025 (दैमप्र)

रविवार को सुबह और फिर दोपहर बाद हुई बारिश से नदी नाले उफान पर रहे। गरज चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश से उन ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही जिनके घरों में बीते दिवस पानी भर गया था। खमतरा गांव में लोगों के घरों में पानी भर गया। वहीं खम्हरिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 9 बकरियों की मौत हो गई है। 

गर्राघाट पुल से आवागमन बंद

उमरियापान-ढीमरखेड़ा मार्ग पर बेलकुण्ड नदी का पानी गर्राघाट पुल के ऊपर होने से करीब साढ़े 5 बजे आवागमन बंद हो गया। वाहनों के पहिये थम गए। उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने पुल के ऊपर पानी होने पर ग्रामीणों से पुल पार नहीं करने की समझाईश दिया। तेज बारिश के चलते पहरुआ से खम्हरिया और खम्हरिया से आमाझाल मार्ग भी बंद रहा।  ऐसे में इस मार्ग से आवाजाही करने वाले ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी।

खम्हरिया निवासी लच्छू यादव जंगल से बकरियां चराकर वापस लौट रहा था। बन्धा के पास पहुँचा इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी। चपेट में आने से 9 बकरियों की मौत हो गई,एक भैंस घायल है। घटना में मवेशी मालिक भी घायल हो गया है। जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार जारी है। बारिश के चलते खमतरा गांव में डुलिया नाला और राजा तालाब का जलस्तर बढ़ने से कई घरों में पानी भर गया।गांव के दुर्गा प्रधान, रामसुजान बर्मन, रमेश कुशवाहा के घरों में पानी भरने से गृहस्थी की सामग्री खराब हो गईं। वहीं दिनेश राठौर का मकान गिरकर धराशायी हो गया है।जिससे कि पीड़ित को आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि बारिश को लेकर स्थानीय प्रशासन अलर्ट हैं।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements