मैहर के रामसखा महाराज ने जल में तैरते हुए ली समाधि

मैहर के रामसखा महाराज ने जल में तैरते हुए ली समाधि
Share this news

उमरियापान के क्यूली तलैया में सांस रोककर घंटों तैरते रहे संत, चमत्कारी दृश्य देखने उमड़ी भीड़

कटनी,उमरियापान 02 अगस्त 2025 (दैमप्र)

मैहर बड़ा अखाड़ा के प्रसिद्ध संत रामसखा महाराज ने शुक्रवार को उमरियापान क्षेत्र के क्यूली तलैया में आध्यात्मिक शक्ति से परिपूर्ण साधना करते हुए जल में तैरते हुए समाधि ली। संत महाराज बिना किसी सहारे के एक ही आसन में लगातार कई घंटे तक पानी में स्थिर तैरते रहे।


तालाब के पास सैकड़ों की संख्या में जुटे रहे श्रद्धालु

तालाब के पास सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण जुटे रहे, जिनमें कई लोग तो संत के इस अलौकिक क्रिया को देखकर स्तब्ध रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संत महाराज ने सांस को थामे हुए जल में बिना हिले-डुले समाधिस्थ रहे। संत महाराज से जुड़े श्रद्धालु राममिलन सोनी,जगदीश सोनी,मगन चौरसिया, नंदू असाटी, विजय सोनी, विक्की सोनी,मुकेश चौरसिया सहित उपस्थित लोगों ने बताया कि संत रामसखा महाराज (80)मैहर के बड़ा अखाड़ा से जुड़े हुए हैं और पहले भी कई बार अपने कठोर तप, योग व ध्यान की विधियों से चर्चाओं में रह चुके हैं।

संत महाराज पहुंचें उमरियापान के भरभरा आश्रम

संत महाराज गुरुवार को उमरियापान के भरभरा आश्रम पहुँचे थे, उसके बाद वे शुक्रवार सुबह उमरियापान पहुँचे। संत महाराज जैसे ही पानी से बाहर निकले, उन्होंने शंकर भगवान का पूजन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने बारी बारी से संत महाराज के दर्शन कर दक्षिणा अर्पित की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात संत महाराज नगर में श्रद्धालुओं के घर भी पहुँचे,जहा श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत सत्कार किया।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements