हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 30 टीमें भाग लेंगी

हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 30 टीमें भाग लेंगी
Share this news

नयी दिल्ली, 11 अगस्त 2025 (भाषा)

हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 30 टीमें भाग लेंगी, जो मंगलवार से जालंधर में नए डिवीजन आधारित प्रारूप में खेली जाएगी। नया प्रारूप इस वर्ष के शुरू में सीनियर और सब जूनियर पुरुष, महिला तथा जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहले ही लागू किया जा चुका है।


टीमों को किया 3 डिवीजन में विभाजित

भाग लेने वाली 30 टीमों को डिवीजन ‘ए’, डिवीजन ‘बी’ और डिवीजन ‘सी’ में विभाजित किया गया है। इसमें अपने से शीर्ष डिवीजन में जगह बनाने और निचले डिवीजन में खिसकने का प्रावधान है।


डिवीजन ‘ए’ में देश की 12 टीमें

डिवीजन ‘ए’ में देश की 12 सर्वश्रेष्ठ जूनियर पुरुष टीमें शामिल हैं। इनमें गत विजेता पंजाब, उपविजेता उत्तर प्रदेश और तीसरे स्थान पर रहने वाली हरियाणा भी शामिल हैं। इस डिवीजन के पूल मैच 16 अगस्त से शुरू होंगे, जिसके बाद 20 से 23 अगस्त तक क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।


डिवीज़न ‘बी’ में होगे केवल लीग मैच

डिवीज़न ‘बी’ में केवल लीग मैच होंगे, जिसमें शीर्ष पर रहने वाली दो टीम अगले साल डिवीज़न ‘ए’ में खेलेंगी जबकि अंतिम दो स्थान पर रहने वाली दो टीम डिवीज़न ‘सी’ में खिसक जाएंगी। इस डिवीजन के मैच 12 से 16 अगस्त तक चलेंगे।


डिवीजन ‘सी’ के मैच भी लीग प्रारूप में

डिवीजन ‘सी’ के मैच भी लीग प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें टीमों को चार-चार टीमों के दो पूल में बांटा गया है। इसमें शीर्ष दो टीम अगले साल डिवीजन ‘बी’ का हिस्सा होंगी।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements