देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सड़क पर गुटखा थूकने को लेकर ढाबा संचालक की हत्या

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सड़क पर गुटखा थूकने को लेकर ढाबा संचालक की हत्या
Share this news

इंदौर (मध्यप्रदेश), 11 अगस्त 2025 (भाषा)

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सड़क पर गुटखा थूकने के विवाद में 25 वर्षीय ढाबा संचालक की हत्या के आरोप में सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।


घटना कब कैसे और कहा?

‘‘मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों में से एक व्यक्ति ने उस वक्त सड़क पर गुटखा थूक दिया था, जब ढाबा बंद करके घर जा रहा लेखराज अपने दो साथियों के संग वहां से गुजर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।’’ विवाद के दौरान आरोपियों ने लेखराज पर चाकू से हमला किया और ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शहर में एक ढाबा संचालित करने वाले लेखराज (25) की रविवार और सोमवार की दरमियानी रात विजय नगर क्षेत्र में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए थे।


आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार

गश्त कर रही पुलिस इस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में मिले सुरागों के आधार पर राज अहिरवार (19), पवन रजक (20) और जगदीश सिसोदिया (33) को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किए गए हैं तथा ढाबा संचालक के हत्याकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements