पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन, मोहनगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन, मोहनगढ़ में होगा अंतिम संस्कार
Share this news

जयपुर, 21 अगस्त (भाषा)

बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता रहे कर्नल सोनाराम चौधरी का बुधवार रात निधन हो गया। चौधरी (80) का बुधवार रात को दिल्ली में निधन हो गया। वह चार बार सांसद और एक बार विधायक रहे।


इन निताओं ने शोक व्यक्त किया

राज्यपाल बागडे : राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल बागडे ने पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री शर्मा : शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नल चौधरी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी : देवनानी ने कर्नल चौधरी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि वह एक कद्दावर नेता थे और उन्होंने किसान हित के लिए कई प्रयास किए।

मुख्यमंत्री गहलोत : पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। करीब 25 साल तक सेना एवं इसके बाद राजनीति तथा समाजसेवा में आपने बड़ा योगदान दिया। हम साथ में सांसद एवं विधायक भी रहे।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements