हाईलाइट्स
| 1. रियासी में भारी बारिश से भूस्खलन। 2. कच्चा मकान ढहने से बड़ा हादसा। 3. एक परिवार के सात सदस्यों की मौत। |
जम्मू, 30 अगस्त 2025 (भाषा)
जम्मू-कश्मीर में रियासी में भूस्खलन की एक भयानक घटना हुई हैं। एक सुदूरवर्ती गांव में शनिवार तड़के भूस्खलन से एक मकान के ढह जाने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। माहोरे के बद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से एक मकान ढह गया। परिवार के सातों सदस्यों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
मृतकों की पहचान:
- नजीर अहमद (38)
- पत्नी वजीरा बेगम (35)
- बिलाल अहमद (13)
- मोहम्मद मुस्तफा (11)
- मोहम्मद आदिल (आठ)
- मोहम्मद मुबारक (छह)
- मोहम्मद वसीम (पांच)
नजीर और उनका परिवार सो रहा था, तभी पहाड़ी ढलान पर स्थित उनका घर भूस्खलन के कारण गिरे मलबे की चपेट में आ गया और वे सभी उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने शवों को मलबे से बाहर निकाला। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में रात भर मध्यम से भारी बारिश हुई।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

