मध्यप्रदेश के युवक ने वृन्दावन के महंत पर लगाया कुकर्म का आरोप

मध्यप्रदेश के युवक ने वृन्दावन के महंत पर लगाया कुकर्म का आरोप
Share this news

मथुरा (उप्र), 31 अगस्त 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के एक युवक ने वृन्दावन के महंत पर उसके साथ कुकर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर साथियों से भी कुकर्म कराने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि मध्य प्रदेश निवासी एक युवक ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह घटना 22 नवंबर 2022 की है। उन दिनों वह वृन्दावन के एक आश्रम के महंत के पास रह रहा था।


नशीला पदार्थ खिलाकर किया कुकर्म

शिकायत के अनुसार एक दिन वृन्दावन के महंत ने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ कुकर्म किया और इसका वीडियो भी बनाया। फिर वीडियो के जरिए उसे डरा- धमकाकर अपने साथियों से भी कुकर्म कराया। युवक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि विरोध करने में उसके साथ मारपीट की गई। वह किसी तरह आश्रम से निकलकर अपने घर पहुंचा, तो संत के लोगों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया और उसे व उसके परिजन को भी जान से मारने धमकी दी गई ।

एसएसपी ने बताया कि युवक ने महंत पर अत्यंत गंभीर आरोप लगाए हैं, मामला बहुत पुराना है इसलिए पहले पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है, रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements