फिडे ग्रैंड शतरंज : प्रज्ञानानंदा का सामना जैफ्री शियोंग से, बाकरोट से खेलेंगे गुकेश

फिडे ग्रैंड शतरंज : प्रज्ञानानंदा का सामना जैफ्री शियोंग से, बाकरोट से खेलेंगे गुकेश
Share this news

समरकंद (उजबेकिस्तान), 04 सितंबर 2025 (भाषा)

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के नंबर एक खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा फिडे ग्रैंड शतरंज के पहले दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर जैफ्री शियोंग से खेलेंगे जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन डी गुकेश की टक्कर फ्रांस के एटियेने बाकरोट से होगी। ओपन वर्ग में 116 और महिला वर्ग में 56 खिलाड़ी 855000 डॉलर ईनामी राशि के लिये मुकाबला करेंगे जिसमें से 625000 पुरस्कार ओपन वर्ग में होगा।


कार्लसन, फेबियानो और हिकारू नहीं ले रहे इसमें भाग

फिडे ग्रैंड शतरंज टूर्नामेंट अगले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिये क्वालीफायर है लेकिन शीर्ष वरीयता प्राप्त मैग्नस कार्लसन, फेबियानो कारूआना और हिकारू नकामूरा इसमें भाग नहीं ले रहे हैं । कार्लसन को क्लासिकल शतरंज पसंद नहीं है और वह विश्व चैम्पियनशिप नहीं खेलते हैं । कारूआना कैंडिडेट्स के लिये पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं और नकामूरा को यकीन है कि जनवरी 2026 तक की औसत रैंकिंग के आधार पर वह जगह बना लेंगे ।


दिव्या देशमुख भी उतरेंगी ओपन वर्ग में

महिला विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख भी ओपन वर्ग में उतरेंगी जो महिला कैंडिडेट्स के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं। वह महिला वर्ग में भाग नहनीं ले रही हैं। पहले दौर में उनका सामना हमवतन अभिमन्यु पुराणिक से होगा।

भारत के 15 खिलाड़ी ओपन में और तीन महिला वर्ग में उतरेंगे। महिला वर्ग में डी हरिका, पिछली विजेता आर वैशाली और वंतिका अग्रवाल भाग लेंगे। कोनेरू हम्पी महिला कैंडिडेट्स के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं इसलिये यहां नहीं खेल रही हैं।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements