कफ सिरप से मौत : छिंदवाड़ा जिले में मृतकों की संख्या 16 हुई

कफ सिरप से मौत : छिंदवाड़ा जिले में मृतकों की संख्या 16 हुई
Share this news

छिंदवाड़ा, 08 अक्टूबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में ‘दूषित’ कफ सिरप पीने से गुर्दे (किडनी) में संक्रमण से पीड़ित दो और बच्चों की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 16 बच्चों की मौत हो चुकी है।

अब तक 16 बच्चों की मौत

अधिकारियों के अनुसार जिले के इन बच्चों की मौत किडनी के संदिग्ध रूप से फेल होने के कारण हुई है, जो ‘विषाक्त’ कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से जुड़ी है। अपर जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘आज एक और बच्ची की मौत की सूचना मिली है। अभी तक हमारे छिंदवाड़ा जिले में 16 बच्चों की मौत हो चुकी है।’’

इलाज के दौरान ही तोडा बच्चों ने दम

दो वर्षीय मृतक बच्ची जयुषा यदुवंशी जिले के जुन्नारदेव की रहने वाली थी और विगत एक हफ्ते से नागपुर के शासकीय चिकित्सालय में उसका इलाज हो रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘आज उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’छिंदवाडा जिले के छह बच्चों का नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है और इनमें से पांच की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements