साफ सफाई के साथ स्टार लाइट, बेल्स और लाइटिंग से सजे घर
कटनी, 24 दिसंबर 2025 (दैमप्र)
प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर ईसाई समुदाय में खासा उत्साह दिख रहा है। 25 दिसंबर को चर्च में क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के एस एस फिलिप एंड जेम्स चर्च में रंगाई-पुताई के बाद बिजली की आकर्षक सजावट कर सजाया गया है। वहीं अन्य चर्चों को भी बेहतर तरीके से सजाया जा रहा है। उधर, पर्व को लेकर बाजार में केक, ड्रेस आदि की खरीदारी के लिए भीड़ जुट रही है। प्रभु यीशु के जन्म की झाँकियाँ, क्रिसमस ट्री और मोमबत्तियों से पूरा माहौल भक्तिमय होगा और लोग कैरोल (भजन) गाते हैं, मध्यरात्रि प्रार्थना सभाएँ होती हैं तथा 24 दिसंबर की रात और 25 दिसंबर को विशेष आयोजन होते हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बन जाता है।
घर के बाहर स्टार लगाने का चलन
क्रिसमस पर घर के बाहर स्टार लगाने का चलन है। ऐसे में घर को रोशनी से भरने के लिए एक से बढकर एक प्रिंट में स्टार्स आए हैं। इनमें लाइनिंग लॉवर्स, ट्री के साथ सेंटा भी नजर आ रहे हैं। लाइट लगाकर इन्हें और भी अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है। क्रिसमस की सजावट केवल घर को सुंदर और आकर्षक बनाने का काम नहीं करती, बल्कि यह क्रिसमस सेलिब्रेट करने वालों के बीच सामूहिक खुशियों का संचार भी करती है। सजावट का हर एक तत्व एक विशेष भावना और उद्देश्य को व्यक्त करता है, जैसे प्रेम, सद्भावना, और आनंद यह सभी सजावट मिलकर एक ऐसे वातावरण का निर्माण करती हैं, जिसमें लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, और यह त्योहारी माहौल हर किसी के दिल को छू जाता है।

क्रिसमस की थीम पर सजी दुकानें
क्रिसमस पर्व को लेकर मसीही समुदाय के लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। क्रिसमस की थीम पर सजी दुकानों में विभिन्न सजावटी सामग्रियां उपलब्ध हैं, जो त्योहार की खुशियों को दोगुनी कर रही हैं। खरीददार अपने घर और आंगन को सजाने संवारने के लिए बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। नए परिधानों की भी खरीददारी हो रही है। किड्स और गर्ल्स के लिए मार्केट में क्रिसमस हेयर बैंड और गॉगल्स भी हैं। ये न सिर्फ क्रिसमस लुक को कम्प्लीट करेंगे, बल्कि फोटो और वीडियोज क्रिएटर्स के लिए ये अच्छे प्रॉप्स के रूप में भी काम आएंगे। हेयर बैंड में मिक्की माउस ईयर बने हैं, गॉगल्स में सेंटा, क्रिसमस ट्री और जिंगल बेल हैं।
घर-घर युवा गा रहे कैरोल गीत
क्रिसमस की तैयारियाँ जोर शोर से की जा रही है. विभिन्न चर्च से जुड़े युवाओं की टोलियां शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर प्रभु यीशु के आगमन का संदेश पारंपरिक गीत कैरोल गाकर दे रही हैं। युवाओं की टोली घर-घर जाकर गा रही है कैरोल सॉन्ग क्रिसमस के पर्व पर मसीह समाज के घर और चर्च को रंग-रोगन कर रोशनी से सजाया जा रहा है। वहीं देर शाम को विभिन्न चर्च से युवाओं की टोलियां अलग अलग क्षेत्रों में जाकर प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दे रही हैं। युवाओं की टोलियां मसीह समाज के घर-घर जाकर कैरोल सांग गा रहे हैं। इन गीतों के माध्यम से बताया जाता है कि पापों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रभु यीशु जन्म लेने वाले हैं। इस बार रेडीमेड चरनी भी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है, इसमें चरनी का पूरा दृश्य और पात्र बने हुए हैं। इसके साथ ही जो लोग अपने हाथों से चरनी बनाना और सजाना चाहते हैं, उनके लिए डेकोरेशन किट भी है. जिसमें चरनी बनाने में उपयोग होने वाली सभी सामग्रियां मौजूद हैं। मिनी साइज में 3 इंच और बिग साइज में 10 फीट तक के ट्री होम डेकोरेशन में चार चांद लगाएंगे। वहीं बेल, बॉल्स, गिफ्ट्स, और लाइट्स से ट्री को डेकोरेट भी करेंगे।
हिरण की मूर्तियों से घर की सजावट
हिरण की मूर्तियों से घर की सजावट में क्रिसमस ट्री का महत्वपूर्ण स्थान होता है। गोल्डन या सिल्वर रंग के बटन, ग्लास से बने छोटे खिलौने, क्रिसमस बेल्स, और चमकदार सितारे शामिल होते हैं। इससे टेबल पर, क्रिसमस ट्री पर या घर के किसी भी हिस्से में सजाया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ लोग क्रिसमस के प्रतीक जैसे सेंटा क्लॉज, गिफ्ट बॉक्स, और हिरण की मूर्तियां भी अपनी सजावट का हिस्सा बनाते हैं।
कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

