नयी दिल्ली, 17 फरवरी 2026 (भाषा)
महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाली भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सोमवार को यहां एक भव्य समारोह में 2025 की बीबीसी ‘इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर (साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी)’ पुरस्कार के लिए चुना गया।
दिव्या देशमुख को मिला भी पुरस्कार
शतरंज की युवा प्रतिभा दिव्या देशमुख को 20 वर्ष की उम्र में फिडे महिला विश्व कप जीतने के लिए साल की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
स्मृति मंधाना समेत इन महिला खिलाड़ियों को मिले बड़े सम्मान
पैरा एथलीट प्रीति पाल को 2024 पेरिस पैरालंपिक में ट्रैक एवं फील्ड में दो कांस्य पदक जीतने के लिए साल की सर्वश्रेष्ठ महिला पैरा खिलाड़ी चुना गया। पूर्व निशानेबाज अंजलि भागवत को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के साथ मौजूद स्मृति मंधाना ने वीडियो संदेश में कहा, “बीबीसी का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे साल का सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया। 2025 महिला क्रिकेट के लिए खास साल रहा, खासकर साल के अंत में विश्व कप जीतना। मुझे खुशी है कि मैं भारत की जीत में योगदान दे सकी।”
बीबीसी ‘स्टार परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर’ 2025 पुरस्कार के विजेता:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम-विश्व कप जीत के लिए।
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम-विश्व कप जीत के लिए।
भारतीय महिला कबड्डी टीम – विश्व कप जीत के लिए।
सिमरन शर्मा, एकता भयान, दीप्ति जीवांजी, प्रीति पाल- विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए।
बीबीसी ‘चेंजमेकर्स ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के विजेता:
भारतीय महिला आइस हॉकी टीम: गैर-परंपरागत खेल में बाधाओं को पार करने के लिए।
राजबीर कौर: भारतीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय महिला टीम की पूर्व कप्तान।
सविता पूनिया: भारतीय हॉकी खिलाड़ी और राष्ट्रीय टीम की मौजूदा सदस्य।
पानी देवी: खेल जगत में जमीनी स्तर पर प्रभावशाली योगदान के लिए।
स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

