ग्वाटेमाला में 10 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद लागू आपातकाल समाप्त

ग्वाटेमाला में 10 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद लागू आपातकाल समाप्त
Share this news

ग्वाटेमाला सिटी, 17 फरवरी 2026 (एपी)

ग्वाटेमाला में संदिग्ध गिरोह के सदस्यों द्वारा 10 पुलिस अधिकारियों की हत्या किए जाने के बाद राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो द्वारा लागू किए गए आपातकाल को सोमवार को हटा लिया गया।

संवैधानिक अधिकारों पर लगाया गया था प्रतिबंध

आपातकाल लागू होने के दौरान कुछ संवैधानिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाया गया था जिससे अधिकारियों को न्यायाधीश द्वारा जारी वारंट के बिना गिरफ्तारियां करने जैसी कार्रवाइयां करने की अनुमति मिल गई थी।

83 गिरोह सदस्यों को किया गया गिरफ्तार

अरेवालो ने रविवार को कहा कि आपातकाल के दौरान 83 गिरोह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और इस दौरान हत्याओं और जबरन वसूली की शिकायतों में एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में कमी आई। उन्होंने इस संबंध में आंकड़े नहीं दिए।

आपातकाल की यह स्थिति गिरोह हिंसा से निपटने के लिए अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले को दिए गए असाधारण अधिकारों के विपरीत है जिनकी अवधि उस देश की संसद करीब चार साल से हर महीने बढ़ा रही है।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements