हैदराबाद, 17 फरवरी 2026 (भाषा)
तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने हाल ही में हुए चुनावों में सात नगर निगमों में से पांच में महापौर पद जीते, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने एक-एक नगर निगम में जीत हासिल की।
कांग्रेस ने नगरपालिकाओं में अपना दबदबा कायम किया और 81 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष का पद हासिल किया।
तेलंगाना में 11 फरवरी को 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए हुए चुनावों के बाद सोमवार को राज्य भर में नगर निकायों के प्रमुखों के पदों के लिए चुनाव हुए।
मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने 18 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद हासिल किए, जबकि भाजपा ने एक नगरपालिका में जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवारों ने चार और एआईएफबी (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक) ने एक सीट जीती।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

