हाइलाइटस
| 1. भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश। 2. सुखोई में सवार दोनों पायलट की मौत। 3. ट्रेनिंग मिशन पर था IAF का एयरक्राफ्ट। |
नयी दिल्ली, 06 मार्च 2026 (भाषा)
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायुसेना के दो पायलट की मौत हो गई।
सुखोई फाइटर जेट क्रैश में दोनों पायलट की मौत
भारतीय वायु सेना ने रूसी मूल के विमान के लापता होने के एक दिन बाद, शुक्रवार को स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत की पुष्टि की। सुखोई-30 लड़ाकू विमान बृहस्पतिवार शाम असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान भरते समय रडार से ओझल हो गया था।
कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में हुआ दुर्घटनाग्रस्त
भारतीय वायु सेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि प्रशिक्षण मिशन पर निकला सुखोई-30एमकेआई विमान जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘वायु सेना स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है। सुखोई-30 विमान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। वायुसेना के सभी कर्मी शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।’’
अधिकारियों ने बताया कि रूसी मूल के विमान के साथ संपर्क बृहस्पतिवार रात सात बजकर 42 मिनट पर टूट गया था।वायुसेना ने बृहस्पतिवार देर रात पुष्टि की कि रडार से ओझल हुआ सुखाई-30एमकेआई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

