इंदौर में पति-पत्नी के शव संदिग्ध हालात में मिले, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर में पति-पत्नी के शव संदिग्ध हालात में मिले, जांच में जुटी पुलिस
Share this news

इंदौर (मध्यप्रदेश), 10 मार्च 2026 (भाषा)

इंदौर में पुलिस ने मंगलवार को एक दंपति के शव उनके घर से संदिग्ध हालात में बरामद किए। दंपति का परिवार पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले एकनाथ वाघ (43) का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी रोहिणी (36) की लाश जमीन पर पड़ी पाई गई। सिंह ने बताया, ‘‘पुलिस इस संदेह को लेकर भी जांच कर रही है क्या वाघ ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। घटना से पहले वाघ ने अपने दोनों बेटों को दूध खरीदने के लिए बाजार भेज दिया था।’’

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वाघ का परिवार पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उन्हें अपने दो मकान बेचने पड़े थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया,‘‘हमें यह सूचना भी मिली है कि वाघ ने शेयर बाजार में काफी धन निवेश किया हुआ था।’’ उन्होंने बताया कि दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसकी रिपोर्ट के बाद घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements