पालम में एक इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत

पालम में एक इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत
Share this news

नयी दिल्ली, 18 मार्च 2026 (भाषा)

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई।

घटना में तीन लोग घायल

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए जिनमें से दो लोगों ने आग से बचने के लिए इमारत से छलांग लगाई थी। यह इमारत पालम मेट्रो स्टेशन के पास राम चौक मार्केट में है। यह इमारत पांच मंजिला है, जिसमें भूतल और पहली मंजिल पर कपड़े तथा सौंदर्य प्रसाधन का शोरूम था, जबकि शोरूम के मालिक राजेंद्र कश्यप का परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता था। पालम गांव थाने को सुबह सात बजकर चार मिनट पर इमारत में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

मृतकों की पहचान:

  • प्रवेश (33)
  • कमल (39)
  • आशु (35)
  • लाडो (70)
  • हिमांशी (22)
  • दीपिका (28)

तीन नाबालिग लड़कियों के रूप में हुई हैं। नाबालिग लड़कियों की उम्र 15, छह और तीन साल थी।स घटना में 25 प्रतिशत झुलस गए सचिन (29) का सफदरजंग में इलाज किया जा रहा है जबकि अनिल (32) और दो वर्षीय बच्ची का भी एपचार हो रहा है।

अग्निशमन और बचाव अभियान जारी

एक व्यापक अग्निशमन और बचाव अभियान के तहत पुलिस, बीएसईएस, वायुसेना पुलिस और एनडीआरएफ के कर्मियों के साथ लगभग 30 दमकल गाड़ियां और 11 एम्बुलेंस सेवा में लगाई गईं हैं। अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने संकरी गलियों और धुएं से भरे अंदरूनी हिस्सों से होते हुए फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया। आग पर काबू पा लिया गया है।

इमारत से उठ रहे काले धुएं के घने गुबार

घटनास्थल से प्राप्त दृश्यों में देखा जा सकता है कि इमारत से काले धुएं के घने गुबार उठ रहे हैं, जबकि आग की लपटों ने इमारत के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में लिया है। ऐसे में अग्निशमन दल को भीड़ वाले बाजार क्षेत्र में आग बुझाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements