इंदौर (मध्यप्रदेश), 18 मार्च 2026 (भाषा)
इंदौर में प्रशासन ने एक अवैध गोदाम में रसोई गैस के 66 सिलेंडर और इनमें फिर से गैस भरने की मशीनें मिलने के बाद इसके संचालक पर बुधवार को आपराधिक मामला दर्ज कराया।
रसोई गैस के एक अवैध गोदाम का भंडाफोड़
अधिकारियों ने बताया कि हाल में शहर के न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में रसोई गैस के एक अवैध गोदाम का भंडाफोड़ किया गया था और वहां से घरेलू उपयोग के 42 सिलेंडर और व्यावसायिक उपयोग के 24 सिलेंडर बरामद किए गए थे। यह कार्रवाई पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर रसोई गैस की कमी की खबरों के बीच हुई।
तीन इलेक्ट्रिक मोटर और दो तौल कांटे भी जब्त
उन्होंने बताया कि गोदाम में सिलेंडर में फिर से रसोई गैस भरने में इस्तेमाल होने वाली तीन इलेक्ट्रिक मोटर और दो तौल कांटे भी जब्त किए गए थे। रसोई गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कारोबार के आरोप में गोदाम के संचालक हरिओम गुप्ता के खिलाफ लसूड़िया पुलिस थाने में संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।उन्होंने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

