सूरत की एक इमारत में आग लगने से सिलेंडर फटा, दो लोगों की मौत और नौ घायल

सूरत की एक इमारत में आग लगने से सिलेंडर फटा, दो लोगों की मौत और नौ घायल
Share this news

सूरत, 19 मार्च 2026 (भाषा)

गुजरात के सूरत शहर में बृहस्पतिवार को एक इमारत में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।

तीसरी मंजिल पर लगी आग

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना भारतनगर के कापोदरा इलाके में रचना सर्कल के पास स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। इमारत में कढ़ाई का भी काम होता था। उन्होंने बताया कि इमारत में आठ गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जिनमें से दो में विस्फोट हो गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही चार दमकल केन्द्रों से दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। पहुंचने पर देखा गया कि आग भयंकर रूप से फैल रही थी। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही एक एलपीजी सिलेंडर फट गया, जिससे आग और तेजी से फैली।”

टीन शेड काटकर बाहर निकाले गए मजदूर

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने इमारत की तीसरी मंजिल में लगी ‘शीट’ को तोड़ दिया और अंदर फंसे लोगों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने बताया, “कुल 11 लोगों को बाहर निकाला गया। उनमें से नौ को मामूली चोटें आईं, जबकि दो की मौत हो गई।”

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements