पेट्रोल-डीजल के दाम 10 दिन के भीतर तीसरी बार बढ़े, 91 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल के दाम 10 दिन के भीतर तीसरी बार बढ़े, 91 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी
Share this news

नयी दिल्ली, 23 मई 2026 (भाषा)

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों से भी कम समय में शनिवार को तीसरी बार बढ़ोतरी की गई। पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

10 दिन में 5 रुपये तक बढ़े दाम

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद 10 दिनों के भीतर पेट्रोल एवं डीजल के दाम देशभर में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं।

दिल्ली-मुंबई और कोलकाता में ये हैं नए रेट

  • मूल्यवृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर से 87 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसी तरह, डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर से 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गई।
  • मुंबई में सार्वजनिक तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल अब 108.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है,
  • कोलकाता में इनकी कीमतें बढ़कर क्रमशः 110.64 रुपये और 97.02 रुपये हो गई हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 105.31 रुपये और डीजल की कीमत 96.98 रुपये है।

सरकारी के साथ निजी कंपनियों ने भी बढ़ाए दाम

तीनों मौकों पर सरकारी तेल कंपनियों की घोषित मूल्य वृद्धि के साथ नायरा एनर्जी जैसे निजी ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग उतने ही बढ़ाए हैं। कुछ निजी पेट्रोलियम कंपनियों ने 15 मई के पहले भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे। नायरा एनर्जी ने मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः पांच रुपये और तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी। वहीं, शेल कंपनी ने एक अप्रैल से पेट्रोल में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 25 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।

पश्चिम एशिया संकट बना वजह

पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां ईंधन के खुदरा दाम बढ़ा रही हैं। हालांकि इसके पहले लंबे समय पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में यह वृद्धि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, रिफाइनिंग मार्जिन में कमी और रुपये के कमजोर होने के कारण हुई है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements