कोलंबो, 04 जून 2026 (भाषा)
श्रीलंका में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य बुजुर्ग झुलस गए।
11 बुजुर्ग जिंदा जले
पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कलुतारा जिले के अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में आग लग गई। यह स्थान कोलंबो से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। पुलिस ने बताया कि परिसर में 10 लोग मृत पाए गए जबकि एक अन्य बुजुर्ग ने होराना बेस अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया।
51 लोगों को निकाला सुरक्षित
पुलिस के मुताबिक, कुल 51 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि सात घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि निवासियों और पुलिस की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

