मैहर में ट्रक से टकराई एसयूवी, जन्मदिन समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

मैहर में ट्रक से टकराई एसयूवी, जन्मदिन समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Share this news

मैहर (मध्यप्रदेश), 07 जुलाई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के एक ट्रक से पीछे से टकरा जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे युवक

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास हुआ। सभी लोग जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद मैहर लौट रहे थे।

पांच लोगों की मौके पर मौत, एक घायल

देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि एसयूवी आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी छह लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को पहले अमरपाटन के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान:

  1. अंकुर पटेल (40)
  2. मृदुल पटेल (32)
  3. विजय पटेल (30)
  4. हरिशंकर पटेल (25)
  5. शिवा पटेल (23)

सूत्रों ने बताया कि मृतक स्थानीय कांग्रेस नेता मनीष पटेल के रिश्तेदार थे।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements