सीहोर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

सीहोर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
Share this news

सीहोर (मध्यप्रदेश), 07 जुलाई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश में सीहोर जिले में आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर सोमवार को ट्रक और ‘बोलेरो’ वाहन के बीच भिड़ंत होने से चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ‘बोलेरो’ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि बोलेरो वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

पार्वती के थाना प्रभारी हरिसिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजगढ़ जिले के भियापुरा के इंदर सिंह और राजाराम के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।

बोलेरो में सवार थे कुल नौ लोग

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच के अनुसार, बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे, जो एक मानसिक रूप से एक अस्वस्थ व्यक्ति का उपचार कराने जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements