मुंबई, 05 अगस्त 2026 (भाषा)
अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘लगान’ और ‘गजनी’ में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर व्यक्त किया शोक
‘लगान’ फिल्म में रावत के सह-कलाकार रहे यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन की जानकारी दी। शर्मा ने लिखा, ‘‘प्रदीप रावत, गजनी के हमारे देवा और लगान के कलाकार को श्रद्धांजलि।’’
महाभारत में अश्वत्थामा की भूमिका में थे
रावत को टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने इसके बाद विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम किया।
प्रदीप रावत की हिंदी फिल्म
रावत ने टीवी धारावाहिक ‘तहकीकात’, ‘चंद्रकांता’ और ‘युग’ तथा फिल्में ‘मेरी जंग’, ‘सरफरोश’, ‘द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ और ‘छावा’ में भूमिका निभाई।
फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

