युगांडा में ट्रक और टैक्सी की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत

युगांडा में ट्रक और टैक्सी की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत
Share this news

कंपाला, 04 अगस्त 2026 (एपी)

युगांडा में यात्रियों को ले जा रही एक टैक्सी और रेत से लदे ट्रक के बीच टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

कामुंगा ट्रेडिंग सेंटर के पास हुआ हादसा

पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह हादसा सोमवार रात कलुंगु जिले के कामुंगा ट्रेडिंग सेंटर इलाके में एक राजमार्ग पर हुआ। पूर्वी अफ्रीकी देश के प्राधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

बदहाल सड़कें और तेज रफ्तार बनीं वजह

सड़क दुर्घटनाएं पूरे अफ्रीका में एक बड़ी समस्या हैं और युगांडा में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन हादसों के लिए अक्सर वाहनों के खराब रखरखाव, बेकाबू रफ्तार और सड़कों की बदहाल स्थिति को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

पूर्वी युगांडा में स्कूली बच्चों से भरी बस बनी थी शिकार

इससे पहले जुलाई में पूर्वी युगांडा में छात्रों को ले जा रही एक प्राथमिक विद्यालय की बस सड़क से फिसलकर पलट गई थी, जिसमें कम से कम 20 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements