पवन कल्याण ने पूरी की ‘ओजी’ फिल्म की शूटिंग, 25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

Share this news

नयी दिल्ली, (भाषा) अभिनेता पवन कल्याण ने अपनी आगामी फिल्म ‘ओजी’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

‘ओजी’ फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है। सुजीत ने ‘साहो’, ‘रन राजा रन’ और ‘केए’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

यह फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले डी वी वी दानय्या और कल्याण दासारी द्वारा निर्मित की गई है।

प्रोडक्शन बैनर ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दी कि ‘ओजी’ फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म में प्रियंका मोहन और इमरान हाशमी ने भी अभिनय किया है।

About Post Author


Share this news
Advertisements