कांग्रेस CWC की बैठक खत्म, सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

Share this news

राहुल गांधी द्वारा इस्तीफा वापस लेने से इनकार करने के बाद सीडब्ल्यूसी ने शनिवार को सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष होंगी।

इससे पहले शनिवार को दो बार सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई जिसमें नेताओं ने राहुल से इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। राहुल के नहीं मानने के बाद सीडब्ल्यूसी ने सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। 

About Post Author


Share this news
Advertisements