पिता ने जगुआर देने से मना किया तो बेटे ने नदी में डुबोई बीएमडब्ल्यू कार

LATEST MADHYA PRADESH NEWS HINDI
Share this news

यमुनानगर (हरियाणा), पिता द्वारा महंगी लग्जरी कार जगुआर दिलाने से मना करने से नाराज 22 साल के युवक ने 45 लाख रुपए की अपनी नई बीएमडब्ल्यू कार को नदी में डुबो दिया।

 पुलिस ने बताया कि चचरौली थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी आकाश शुक्रवार को अपनी नई कार लेकर नदी के तट पर गया और वहां ढलान पर उसे फिसल कर पानी में डूबने के लिए छोड़ दिया।

 उन्होंने बताया कि आकाश के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है।  पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आकाश के पिता जमींदार हैं और दो महीने पहले ही उन्होंने अपने पुत्र को बीएमडब्ल्यू कार दिलाई थी।  

उन्होंने बताया कि आकाश जगुआर नहीं खरीदने को लेकर अपने पिता से नाराज था। उसने जानबूझकर बीएमडब्ल्यू को नदी में डुबो दिया। (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements