मोदी जी दिखावा छोड़िए और पेपर लीक माफिया पर वार करिये : राहुल गांधी

मोदी जी, दिखावा छोड़िए और पेपर लीक माफिया पर वार करिये : राहुल गांधी
Share this news

नयी दिल्ली, 17 जून 2026 (भाषा)

कांग्रेस ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के सरकार के कदम पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को कहा कि पेपर लीक होने से रोकने के लिए चोर को पकड़ने के बजाय पीड़ित के घर पर ताला लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिखावा छोड़कर पेपर लीक माफिया पर वार करना चाहिए।

चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लगा दो

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘टेलीग्राम पर प्रतिबंध मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा है। यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लगा दो। ’’ उनका कहना है कि लाखों छात्र सालों से टेलीग्राम पर पढ़ते हैं, नोट्स, टेस्ट सीरीज़, डिस्कशन… हर तरह से तैयारी करते हैं। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि वह सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ?

अगला प्रतिबंध किसपर लगाएंगे? व्हाट्सएप पर : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘और यह फूलप्रूफ भी नहीं है, यह देश का हर छात्र जानता है, और पेपर लीक माफ़िया भी। फिर अगला प्रतिबंध किसपर लगाएंगे? व्हाट्सएप पर?’’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी। जेबें कैंची से काटी जाएंगी। प्रश्नपत्र वायुसेना के विमानों से भेजे जाएंगेदिखावे की कोई कमी नहीं होगी। लेकिन बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं, क्योंकि पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है, और युवाओं को खून के आंसू रुला रहा है।’’

मोदी जी, दिखावा छोड़िए, माफ़िया पर वार कीजिए

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मोदी जी, दिखावा छोड़िएमाफ़िया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं। ‘छात्रों की गूंज’ सुन लीजिए, वरना देश का युवा अपना हक़ लेना जानता है।’’

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements