इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर बेकाबू एसयूवी पलटी,भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौत

Share this news

इंदौर, 18 जून 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ कस्बे के पास बुधवार को एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) के बेकाबू होकर पलट जाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 व्यक्ति घायल हो गए।

एसयूवी से भोपाल जा रहे थे लोग

सोनकच्छ पुलिस थाने के उप निरीक्षक मान सिंह गामोड़ ने बताया कि इंदौर और सेंधवा में रहने वाले एक ही परिवार के लोग एसयूवी से भोपाल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एसयूवी इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर सोनकच्छ कस्बे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

2 की मौत, 10 घायल

गामोड़ ने बताया कि हादसे में इंदौर के भाजपा नेता मयूरेश गर्ग (38) और उनकी रिश्तेदार संगीता अग्रवाल (51) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार कराया गया है और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

इंदौर में भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मयूरेश गर्ग शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-तीन में सक्रिय थे और पार्टी के युवा मोर्चे में मंडल महामंत्री भी रह चुके थे।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements