करूर भगदड़ मामला : विजय से सीबीआई मुख्यालय में दूसरे दौर की पूछताछ

करूर भगदड़ मामला : विजय से सीबीआई मुख्यालय में दूसरे दौर की पूछताछ
Share this news

नयी दिल्ली, 19 जनवरी 2026 (भाषा)

टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले के संबंध में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मुख्यालय में पेश हुए। अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता आज सुबह लग्जरी एसयूवी के काफिले में लोधी रोड स्थित एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे।

उन्होंने बताया कि आज उनसे एजेंसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई से चुने गए एक उप अधीक्षक पद के अधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम द्वारा पूछताछ की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि विजय से 12 जनवरी को सीबीआई मुख्यालय में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गयी थी। उन्हें पिछले मंगलवार को फिर से आने के लिए कहा गया था, लेकिन अभिनेता ने पोंगल का हवाला देते हुए दूसरी तारीख मांगी।

उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के बाद संघीय एजेंसी ने विशेष जांच दल (एसआईटी) से इस मामले को अपने हाथ में ले लिया। वह 27 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ से संबंधित सबूत जुटा रही है, जिसमें 41 लोगों की जान चली गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements