जबलपुर में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव

जबलपुर में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव
Share this news

जबलपुर, 22 जनवरी 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के जबलपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर एक गांव में एक महिला के शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जब हिंदू संगठनों ने कथित कब्रिस्तान की जमीन को शासकीय चारागाह बताकर इसका विरोध किया।

गांव में तनाव की स्थिति

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गांव में तनाव की स्थिति बन गई और इसे संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। उन्होंने बताया कि बाद में परिजनों ने जनाजे को जबलपुर ले जाकर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया।

जमीन के मामले को लेकर हुआ विवाद

चरगवां के थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताया कि यह मामला जबलपुर से 60 किलोमीटर दूर गांव बड़ैयाखेड़ा का है, जहां शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उन्होंने कहा कि एक पक्ष इसे कब्रिस्तान की जमीन बता रहा था जबकि दूसरे पक्ष का दावा था कि यह शासकीय चारागाह की जमीन है।

मौके पर पहुंचा पुलिस और प्रशासनिक अमला

प्यासी ने कहा कि विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तथा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्पष्ट किया कि विवादित जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी और कानून के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements