प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद रिकी सिंगकॉन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद रिकी सिंगकॉन के निधन पर शोक व्यक्त किया
Share this news

नयी दिल्ली, 20 फरवरी 2026 (भाषा)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिलांग से लोकसभा सदस्य रिकी रिकी सिंगकॉन के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि मेघालय के लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

सांसद रिकी सिंगकॉन का निधन

मेघालय की ‘वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी’ से ताल्लुक रखने वाले 54 वर्षीय सांसद का बृहस्पतिवार को शिलांग में फुटबाल खेलते समय बेहोश होने के कुछ ही समय बाद निधन हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया शोक व्यक्त

मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘शिलांग से लोकसभा सदस्य डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के निधन से गहरा दुःख हुआ है। मेघालय की जनता के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

सिंगकॉन खासी-जयंतिया पहाड़ियों में सक्रिय जनभागीदारी और जमीनी स्तर पर संपर्क स्थापित करने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 2024 में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को भारी अंतर से हराकर पहली बार लोकसभा सीट जीती थी।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements