मुंबई, 13 नवंबर 2025 (भाषा)
अपने अस्वस्थ पिता धर्मेंद्र और परिवार को लेकर मीडिया की लगातार निगरानी से व्यथित अभिनेता सनी देओल ने बृहस्पतिवार को अपने घर के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों पर नाराजगी जताई।
मीडिया संस्थानों ने जारे करी थी झूठी खबर
इससे पहले देओल परिवार धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर कई बार परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील कर चुका है। इस दौरान अस्पताल का एक लीक हुआ वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धर्मेंद्र के परिजन उनके बिस्तर के पास रोते देखे जा सकते हैं। धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और उन्हें घर ले जाया गया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को कई मीडिया संस्थानों ने प्रसिद्ध अभिनेता के निधन की झूठी खबर जारी कर दी थी।
सनी देओल का गुस्सा और पिता की चिंता
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में, सनी देओल को उनके जुहू स्थित घर से बाहर निकलते और वहां बाहर खड़े मीडियाकर्मियों पर नाराजगी जताते हुए देखा जा सकता है। देओल (68) वहां खड़े मीडियाकर्मियों से कह रहे हैं, ‘‘आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। आपके घर में मां-बाप हैं, आपके बच्चे हैं। शर्म नहीं आती।’’ धर्मेंद्र (89) को कुछ दिन पहले कुछ जांचों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें कल सुबह छुट्टी दे दी गयी।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

