बिहार की मतदाता सूचियों से 65 लाख गरीब लोगों के नाम हटाए गए : राहुल गांधी

बिहार की मतदाता सूचियों से 65 लाख गरीब लोगों के नाम हटाए गए : राहुल गांधी
Share this news

सीतामढ़ी (बिहार), 28 अगस्त 2025 (भाषा)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि बिहार की मतदाता सूचियों से 65 लाख गरीब और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत सीतामढ़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि बिहार के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग को अपने वोट का अधिकार ‘‘छीनने’’ की इजाजत नहीं देंगे।

राहुल गांधी का दावा

राहुल ने कहा, ‘‘हमने भाजपा और चुनाव आयोग का पर्दाफाश कर दिया है, जो वोट चुराने में लिप्त थे… उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में ऐसा किया। अब वे इसे बिहार में दोहराना चाहते हैं, जो हम उन्हें नहीं करने देंगे।’’ राहुल ने दावा किया कि आने वाले महीनों में वह ‘‘वोट चोरी’’ के बारे में और सबूत पेश करेंगे।

रैली से पहले उन्होंने इलाके के प्रसिद्ध जानकी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements