बिहार के अररिया में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल, तेजस्वी ने मोटरसाइकिल की सवारी की

बिहार के अररिया में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान राहुल, तेजस्वी ने मोटरसाइकिल की सवारी की
Share this news

राजग को एसआईआर के जरिये गरीबों के वोट नहीं चुराने देंगे : राहुल गांधी

अररिया (बिहार), 24 अगस्त 2025 (भाषा)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को राहुल गांधी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा‘ के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर देश के गरीबों  और युवाओं के लिए “रोजगार के सभी अवसर बंद करने” का आरोप लगाया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर वोट चुराने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

राहुल, तेजस्वी ने की मोटरसाइकिल की सवारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव रविवार को ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूर्णिया जिले के अररिया की सड़कों से गुजरे। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी और यादव यात्रा के अररिया पहुंचने पर मोटरसाइकिल चलाते नजर आए और दोनों नेताओं को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की कतारें लगी रहीं।

गांधी ने भाजपा पर लगाए आरोप

“नरेन्द्र मोदी सरकार… सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों का निजीकरण करने के बाद… अब निर्वाचन आयोग की मदद से एसआईआर के जरिए गरीबों के वोट चुराना चाहती है।” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “ ‘इंडिया’ गठबंधन बिहार में ऐसा नहीं होने देगा। संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकारों की गारंटी देता है… एसआईआर संविधान विरोधी है। बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को करारा जवाब देगी।”

‘मतदाता अधिकार यात्रा’

लगभग 1,300 किलोमीटर लंबी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी। यात्रा 16 दिन में 20 से अधिक जिलों से गुजरेगी और एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ समाप्त होगी।

भाजपा पर बिहार में ‘‘वोट चुराने’’ की कोशिश का आरोप

राहुल गांधी ने कटिहार जिले में शनिवार शाम एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गरीब तबकों के लिए अवसरों के दरवाजे बंद कर दिए हैं और अब वह बिहार में ‘‘वोट चुराने’’ की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मानना है कि दलितों का उत्थान नहीं होना चाहिए, अति पिछड़ों को सामाजिक सीढ़ी पर ऊपर नहीं चढ़ने देना चाहिए और महिलाओं को अधिक स्वतंत्रता नहीं दी जानी चाहिए।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements