भारतीय महिला क्रिकेट : अमनजोत और रोड्रिग्स ने दिलाई भारत को 24 रन से जीत

अमनजोत और रोड्रिग्स ने दिलाई भारत को 24 रन से जीत
Share this news

ब्रिस्टल, 2 जुलाई 2025 (भाषा)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमनजोत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को 24 रन से हरा दिया।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस तरह से मंगलवार की रात को मिली जीत से पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है। उसने पिछले सप्ताह पहला मैच रिकॉर्ड 97 रन से जीता था।

खिलाडी गेंद रन
अमनजोत कौर40 गेंदे63 रन
जेमिमा रोड्रिग्स41 गेंदे63 रन

जिससे भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद चार विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम शानदार जीत हासिल की

स्पिनरों की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने टैमी ब्यूमोंट के 35 गेंदों पर 54 रन के बावजूद इंग्लैंड की टीम को 20 ओवरों में सात विकेट पर 157 रन पर रोक दिया। यह पहला अवसर है जब कोई टीम ब्रिस्टल में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को हराने में सफल रही।

जीत के बाद हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हमने शानदार जीत हासिल की। आज हमारी पूरी टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ है। जेमिमा और अमनजोत ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे हमारे लिए जीत का मंच तैयार हुआ।’’

भारत की पारी की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (03), पिछले मैच की शतकवीर स्मृति मंधाना (13) और कप्तान हरमनप्रीत (01) सभी पावरप्ले के अंदर डगआउट में लौट गईं।

इसके बाद अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाने वाली रोड्रिग्स और अमनजोत ने चौथे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी करके न केवल भारत को 31 रन पर तीन विकेट से उबारा, बल्कि बड़े स्कोर की नींव भी रखी।

भारत यहां महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाने में सफल रही। भारतीय टीम ने अंतिम 10 ओवरों में 117 रन बनाए।

अमनजोत को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements