खर्चे में कटौती करते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल चैंपियन की इनामी राशि आधी की

Share this news

नई दिल्ली, 4 मार्च बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए खर्चे में कटौती करते हुए चैंपियन और उप विजेता टीम को मिलने वाली इनामी राशि को 2019 की तुलना में आधा करने का फैसला किया है।  सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को भेजे सर्कुलर में बीसीसीआई ने सूचित किया है कि आईपीएल चैंपियन को 20 करोड़ रुपए की जगह अब सिर्फ 10 करोड़ रुपए मिलेंगे।  

बीसीसीआई के पत्र के अनुसार, खर्चों में कटौती की प्रक्रिया के तहत वित्तीय पुरस्कारों को दोबारा तय किया गया है। चैंपियन टीम को 20 करोड़ रुपए की जगह 10 करोड़ रुपए मिलेंगे। उप विजेता टीम को 12 करोड़ 50 लाख रुपए की जगह छह करोड़ 25 लाख रुपए दिए जाएंगे।   क्वालीफायर में हारने वाली दो टीमों में प्रत्एक को अब चार करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपए मिलेंगे।  

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, सभी फ्रेंचाइजी काफी अच्छी स्थिति में हैं। उनके पास अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रायोजन जैसे कई तरीके हैं। यही कारण है कि इनामी राशि को लेकर यह फैसला किया गया।   हालांकि आईपीएल मैच की मेजबानी करने वाले राज्य संघ को एक करोड़ रुपए मिलेंगे जिसमें बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों 50 लाख रुपए का योगदान देंगे।  

यह भी पता चला है कि बीसीसीआई के मध्य स्तर के कर्मचारियों को पहले की तरह उन एशियाई देर्शों श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएईी की यात्रा के लिए विमान का बिजनेस क्लास का टिकट नहीं मिलेगा जहां उड़ान का समय आठ घंटे से कम है। (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements