अहमदाबाद, 20 दिसंबर 2025 (भाषा)
हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा के अर्धशतकों के बाद वरूण चक्रवर्ती के चार विकेट की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवें और आखिरी टी20 मैच में शुक्रवार को 30 रन से हराकर वर्ष 2025 का अंत श्रृंखला 3.1 से जीतकर किया।
हार्दिक पंड्या का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
हार्दिक पंड्या ने अपना अर्धशतक सिर्फ 16 गेंदों में बनाया जो भारत के लिये दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। वहीं तिलक वर्मा ने 73 रन जोड़े जिसकी मदद से भारत ने पांच विकेट पर 231 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने शुरूआत अच्छी की और क्विंटोन डिकॉक (65) के क्रीज पर रहते टीम जीत की ओर बढत रही थी लेकिन आखिरी सात विकेट 81 रन के भीतर गंवाकर आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी। भारत के लिये जसप्रीत बुमराह नेदूसरा सबसे तेज अर्धशतक दो विकेट लिये ।
पंड्या की तूफानी पारी
पंड्या ने 25 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 63 रन बनाये । उन्होंने चौथे विकेट के लिये तिलक के साथ 44 गेंद में 105 रन की साझेदारी की। तिलक ने 42 गेंद में दस चौकों और एक छक्के के साथ 73 रन जोड़े । पंड्या की तूफानी पारी के बीच तिलक ने एक छोर संभाले रखा और स्ट्राइक रोटेट करते रहे । इससे पहले अभिषेक शर्मा (34) और संजू सैमसन (37) ने छठे ओवर में ही भारत को 63 रन तक पहुंचा दिया था ।
उपकप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण खेल रहे सैमसन ने मौके का पूरा फायदा उठाया और अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की टीम के चयन के लिये शनिवार को बैठक करने वाली समिति के सामने अपना दावा पुख्ता किया। सैमसन को जॉर्ज लिंडे ने लेग स्टम्प पर पड़ती गेंद पर आउट किया । सैमसन ने मार्को यानसेन को छक्का जड़कर शुरूआत की और ओटनील बार्टमैन को भी दो शानदार स्ट्रोक्स लगाये।
स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

