रिकर्व तीरंदाजी में भारत की झोली फिर खाली रही, गाथा ओलंपिक चैंपियन लिम से हारी

रिकर्व तीरंदाजी में भारत की झोली फिर खाली रही, गाथा ओलंपिक चैंपियन लिम से हारी
Share this news

ग्वांगजू (दक्षिण कोरिया), 12 सितंबर 2025 (भाषा)

विश्व चैंपियनशिप की रिकर्व तीरंदाजी में पदक जीतने का भारत का इंतजार बढ़ गया क्योंकि देश की आखिरी उम्मीद 15 वर्षीय गाथा खडके शुक्रवार को यहां प्री-क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर एक लिम सी-हियोन से हार गईं।

कोरियाई खिलाड़ी ने 6-0 से जीता मैच

इससे पहले कि गाथा कुछ समझ पाती पलक झपकते ही सब कुछ खत्म हो गया। पेरिस ओलंपिक की तिहरी स्वर्ण पदक विजेता कोरियाई खिलाड़ी ने घरेलू दर्शकों के सामने बिना किसी परेशानी के यह मैच 6-0 से जीत लिया। दूसरी बार किसी सीनियर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही गाथा कोरिया की खिलाड़ी के सामने नहीं टिक पाई। लिम ने तीन परफेक्ट 10 के साथ शुरुआत की। गाथा केवल दो 9 और एक 8 के साथ का जवाब दे सकी, जिससे उन्हें पहला सेट 26-30 से हारना पड़ा।

भारत ने 2019 में जीता था रिकर्व वर्ग में पदक

भारत ने आखिरी बार 2019 में विश्व चैंपियनशिप में रिकर्व वर्ग में पदक जीता था। तब तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की पुरुष टीम ने डेन बॉश में रजत पदक हासिल किया था।

दीपिका कुमारी पहले ही दौर में बाहर

दीपिका कुमारी के एक और निराशाजनक प्रदर्शन ने इस कहानी को और भी पुख्ता कर दिया, जो पहले ही दौर में बाहर हो गईं। छह बार की विश्व चैंपियनशिप में भाग ले चुकीं और चार बार की ओलंपियन दोनों स्पर्धाओं में अभी भी अपने पहले पदक की तलाश में हैं। वह इंडोनेशिया की डायनांडा चोइरुनिसा से पांच सेटों में हार गईं।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements